अल्मोड़ा: हल्द्वानी से जागेश्वर दर्शन को आए श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा ,चार घायल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब हल्द्वानी से जागेश्वर दर्शन को आए श्रद्धालुओं का वाहन पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चार […]
More On prayagbharat
- डांस टीचर हत्याकांड में 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की तलाश
- ‘कर्ज के बोझ तले दब रहा है उत्तराखंड’-यशपाल आर्य का तीखा बयान
- राज्य के विकास और जनहित योजनाओं पर सरकार ने रखा विस्तृत रोडमैप
- वाराणसी कैंट स्टेशन पर 3.54 करोड़ का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- गैस कीमतों पर विपक्ष का हल्ला बोल, यूकेडी नेता गिरफ्तार
प्रयाग भारत, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब हल्द्वानी से जागेश्वर दर्शन को आए श्रद्धालुओं का वाहन पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल अस्पताल पेटशाल में भर्ती किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से जागेश्वर दर्शन को गए एक परिवार की कार संख्या यूके 04 ए एल 2328 सुबह अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे के पेटशाल के पास एक पत्थर से बचने के प्रयास में सड़क के नीचे खेत में जा गिरी। कार में सवार हल्द्वानी नवाबी रोड निवासी कुल चार लोग सवार थे।
दुर्घटना में वृद्ध दंपत्ति राजेंद्र सिंह अधिकारी पुत्र बचे सिंह अधिकारी और उनकी पत्नी विमला अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनका बेटा पारस अधिकारी और उसकी पत्नी अंबिका अधिकारी सुरक्षित हैं। सभी घायलों को स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल अस्पताल पेटशाल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
