Sport

अगर तय दिन पर नहीं हो पाया भारत-अफगानिस्तान का मैच, तो क्या होगा? जानिए डिटेल्स

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत,नई दिल्ली। भारतीय टीम सुपर-8 में अपने पहला मुकाबला अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ आज यानी 20 जून को खेलेगी। मेन इन ब्लू टी20 विश्व कप 2024 में शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम इंडिया ने […]

Spread the love

प्रयागभारत,नई दिल्ली। भारतीय टीम सुपर-8 में अपने पहला मुकाबला अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ आज यानी 20 जून को खेलेगी। मेन इन ब्लू टी20 विश्व कप 2024 में शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम इंडिया ने अपनी लीग स्टेज में चार मैचों में से तीनों मैचों में जीत हासिल की, जबकि एक मैच बारिश से प्रभावित रहा।

IND vs AFG: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-अफगानिस्तान का मैच तो क्या होगा?

भारत बनाम अफगानिस्तान का मैच अगर बारिश की वजह से धुला तो इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। आईसीसी टी20 विश्व कप के नियम के अनुसार, रिजर्व डे 26 जून को सेमीफाइनल मैच और 29 जून को खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिए तय है। सुपर-8 स्टेज के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं है। अगर भारत-अफगानिस्तान मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे।

वहीं, मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक भारत बनाम अफगानिस्तान मैच से पहले सुबह 10:30 बजे 44 प्रतिशत बारिश हुई थी। वहीं, मैच रात में भारत के समय के अनुसार 8:00 बजे से खेला जाना है। इस दौरान यह अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं आर्द्रता लगभग 75 फीसदी रहेगी। बारिश की संभावना 4 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *