Sport

IND vs ENG Semi Final के लिए क्यों नहीं है रिजर्व-डे? अगर बारिश से धुला मुकाबला तो जानें ‘रोहित ब्रिगेड’ का क्‍या होगा

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 27 जून को खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 27 जून को खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला पिछले संस्करण के सेमीफाइनल का रीमैच होगा।

साल 2022 के टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत पर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम उस हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले गयाना का मौसम फैंस को डरा रहा है। अगर बारिश की वजह से मैच धुला तो कौन-सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, आइए जानते हैं।

India vs England Weather Report: गयान का मौसम कैसा रहेगा? (Guyana Weather Updates)

गयाना में 27 जून को बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, गयाना में सुबह 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैच के दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। ऐसे में यह मुकाबला की बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

IND vs ENG: अगर बारिश की वजह से धुला मैच तो कौन मारेगा बाजी?

भारत बनाम इंग्लैंड का मैच अगर बारिश की वजह से प्रभावित रहा तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा और ऐसे में भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश कर लेगी, क्योंकि टीम इंडिया फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

IND vs ENG Semi-Final के लिए क्यों नहीं रखा गया रिजर्व डे?

भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच के लिए ऑफिशियल तरीके से कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इसके पीछे की वजह है भारत और मेजबान देश के समय का अंतर। आईसीसी ने पहले ही भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए भारत के मैच का समय रात 8 बजे से रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *