Uttara Pradesh

बहराइच में बढ़ रहा भेड़िये का आतंक; सात लोगों को बनाया शिकार…MLA ने उठाई बंदूक

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश : बहराइच में भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आदमखोर भेड़ियों का झुंड अब तक सात बच्चों को अपना शिकार बना चुका है जबकि 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सोमवार […]

Spread the love

प्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश : बहराइच में भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आदमखोर भेड़ियों का झुंड अब तक सात बच्चों को अपना शिकार बना चुका है जबकि 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सोमवार की रात भेड़िया ने एक पांच साल के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। अयांश अपनी मां के साथ आंगन में सो रहा था। भेडिया मां की गोद से बच्चे को छीन कर गन्ने के खेत में ले गया और उसे निवाला बना लिया। सुबह गांव के बाहर क्षतविक्षत शव मिला। लोग पिछले डेढ़ महीने से भेड़ियों के हमले से परेशान है। वन विभाग के अधिकारी भी भेड़िए को पकड़ने की कोशिश कर रहे है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। जिसे देखते हुए अब क्षेत्र के विधायक ने जनता को भेड़िये से बचाने लिए जिम्मेदारी ली है और अपने हाथों में बंदूक लेकर पहरा दे रहे है।

भेड़ियों के हमले से दहशत में है लोग
बता दें कि महसी तहसील के तकरीबन 32 गाँव में भेड़िये के आतंक से दहशत का माहौल है। भेड़ियों का झुंड पिछले डेढ़ महीने में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। लोग दहशत में अपनी जिंदगी गुजार रहे है। लोगों को घर से निकलने से डर लग रहा है। लोग रात को जाग कर अपनी और परिवार की सुरक्षा कर रहे है। इसके बावजूद हर दिन भेड़िए किसी न किसी मासूम को अपना निवाला बना रहे है। रविवार की रात ही भेड़िया ने जहां रीता (60) को निवाला बनाया था तो वहीं काजल (25) को घायल कर दिया था। सोमवार को एक बच्चे को अपना निवाला बनाया।

जनता को बचाने के लिए विधायक ने उठाई बंदूक
वन विभाग ने अबतक 3 भेड़ियों को पकड़कर लखनऊ चिड़ियाघर में छोड़ा है। लेकिन, फिर भी भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। भेड़ियों का हमला लगातार बढ़ रहा है। वन संरक्षक रेनू सिंह ने कई एक्सपर्ट टीमों का गठन किया है ताकि आदमखोर को पकड़ा जा सके, लेकिन लगातार विभाग को मिल रही विफलता को देखते हुए अब इलाकाई भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने खुद हाथ मे बन्दूक लेकर अपनी जनता की रक्षा के लिए जुट गए है। वह रातभर जागकर हमला ग्रस्त इलाके का भ्रमण कर रहे हैं।

Also read- रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन के बीच आमने-सामने हुई टक्कर, पटरी से उतरा इंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *