रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन के बीच आमने-सामने हुई टक्कर, पटरी से उतरा इंजन
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश : रायबरेली में एनटीपीसी संयंत्र के अंदर सोमवार रात कोयला उतारकर वापस जा रही मालगाड़ी एक रेल इंजन से टकरा गयी। एनटीपीसी परियोजना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनटीपीसी परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश : रायबरेली में एनटीपीसी संयंत्र के अंदर सोमवार रात कोयला उतारकर वापस जा रही मालगाड़ी एक रेल इंजन से टकरा गयी। एनटीपीसी परियोजना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एनटीपीसी परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है तथा रेलवे ट्रैक की मरम्मत कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एनटीपीसी संयंत्र क्षेत्र में स्थित कोयला संयंत्र में सोमवार को कोयले की रैक आई थी और देर रात रैक खाली होने के बाद जब मालगाड़ी लौट रही थी, तब कुछ ही दूर जाने के बाद उसकी एक इंजन से टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि फलस्वरूप इंजन ट्रैक से नीचे उतर गया और यह जानकारी मिलने पर एनटीपीसी के अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। मंगलवार को एनटीपीसी की ओर से ट्रैक को दुरुस्त कर इंजन को पटरी पर लाने का काम तेजी से शुरू हो गया ।