युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, वीडियो वायरल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बिलासपुर: बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने […]
More On prayagbharat
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
- IAS कैडर विस्तार: उत्तराखंड में DPC के लिए कार्मिक विभाग तैयार
- कोटद्वार प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति
- बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री धामी ने इकोनॉमी और इकोलॉजी संतुलित करने वाला बताया
- दुष्कर्म पीड़िता की मौत से हालात बेकाबू, परिजनों का विरोध, गांव छावनी में तब्दील
प्रयाग भारत, बिलासपुर: बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। संगठन के सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी युवक को पकड़कर तारबाहर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और आरोपों की जांच कर रही है।
हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। जो लोग समाज की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें भी आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने आरोपी को कठोर सज़ा की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके।
