Uttarakhand

 उधम सिंह नगर के एक गांव में घर के पास घात लगाए बैठा चीता घर के आंगन में 14 वर्षीय खेल रहे बच्चे को उठा ले गया

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के एक गांव में घर के पास घात लगाए बैठा चीता घर के आंगन में 14 वर्षीय खेल रहे बच्चे को उठा ले गया।  इस दौरान बच्चे की चीख […]

Spread the love

प्रयाग भारत, उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के एक गांव में घर के पास घात लगाए बैठा चीता घर के आंगन में 14 वर्षीय खेल रहे बच्चे को उठा ले गया।  इस दौरान बच्चे की चीख पुकार सुनकर पिता ने चीते का पीछा किया। इसमें चीता बच्चे को घायल कर खेत के किनारे छोड़ कर भाग निकला। वहीं, बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इस घटना में घायल बालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र के बिचवा भूड़ गांव में चीता घर के आंगन में 14 वर्षीय खेल रहे बच्चे को अचानक उठा ले गया। वहीं बच्चे की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता ने शोर शराबा किया। इस शोर शराबे की आवाज सुनकर चीता बच्चे को पास के गन्ने के खेत के किनारे छोड़कर भाग गया। इसके चलते बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ऐसे में बच्चे को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आए। जहां बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारी समेत पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके में पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चीते को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *