बरेली: नवाबगंज नगर में किराए पर रहकर बेकरी चला रहे ,युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, बरेली: नवाबगंज नगर में किराए पर रहकर बेकरी चला रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही नगर में सनसनी फैल गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज विदेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, बरेली: नवाबगंज नगर में किराए पर रहकर बेकरी चला रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही नगर में सनसनी फैल गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज विदेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ गांव ले गए।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जिगनिया भगवन्तपुर के निरंजन लाल का 23 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार नगर के मोहल्ला काहरान में किराए की दुकान लेकर बेकरी चलाता था। वह कभी-कभी बेकरी में ही रुक जाता था। बीती रात वह दुकान बंद कर दुकान के पीछे बने मकान में रुक गया। शनिवार उसका शव घर के आंगन में लोहे के जाल में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सुबह पड़ोसियों ने उसका शव लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज विदेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ गांव ले गए। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।