Education

सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन के लिए आज ओपन होगी करेक्शन विंडो, इस तरीके से कर सकेंगे त्रुटि-सुधार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: देशभर की विभिन्न सरकारी, डीम्ड, प्राइवेट आदि विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन पत्र […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: देशभर की विभिन्न सरकारी, डीम्ड, प्राइवेट आदि विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है तो वे आज यानी 6 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।

आवेदन में करेक्शन के लिए विंडो एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर एक्टिव होगा जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।

कैसे करें फॉर्म में संशोधन?

  • सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर करेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आप आप निर्धारित फील्ड्स में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
  • संशोधन के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास अवश्य रख लें।

इन डेट्स में होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 15 मई से 31 मई 2024 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

13 भाषाओं में आयोजित होगा एग्जाम

एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG 2024) 13 भाषाओं- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *