छेड़खानी का विरोध बना हिंसा की वजह, ट्रांसपोर्टर को बेरहमी से पीटा गया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुड़की: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं टांके आए हैं। मौके पर हुए हंगामे, […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, रुड़की: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं टांके आए हैं। मौके पर हुए हंगामे, अफरा तफरी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, तुषार अरोड़ा निवासी कृष्णानगर का पुहाना चौक पर ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। विगत शनिवार की शाम वह पत्नी मोनिका अरोड़ा और बेटे के साथ रामनगर बाजार में घूमने आए थे। इस दौरान वह लेबर चौक पर फ़ास्ट फ़ूड खाने के लिए रुक गए।
इसी दौरान तीन युवक बाइक पर वहां पहुंच गए और मोनिका पर फबतिया कसने लगे, विरोध करने पर छेड़खानी शुरू कर दी। मोनिका अरोड़ा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माने तो तुषार अरोड़ा ने युवकों को ऐसा करने से मना करते हुए विरोध जताया।
जिस पर हमलावरों ने तुषार पर लात घूसों से हमला बोल दिया जिससे तुषार के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। मौके पर भीड़ जमा हो गई लोगों ने बमुश्किल तुषार को छुड़ाया। तुषार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपया भी छीन कर भाग गए हैं।
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।