दून पुलिस में प्रशासनिक बदलाव, कई थानों में नए चेहरों की तैनाती
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : देहरादून पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं। प्रेमनगर, रायपुर और नेहरु कॉलोनी के थानाध्यक्ष समेत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, देहरादून : देहरादून पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं। प्रेमनगर, रायपुर और नेहरु कॉलोनी के थानाध्यक्ष समेत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से बुधवार देर रात आदेश जारी किया गया।
प्रेमनगर थाने से कुंदन राम को हटाकर नरेश राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा संजीत कुमार को नेहरु कॉलोनी थाने से हटाकर रायपुर थाने भेजा गया है। नहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी मनोज नौटियाल को बनाया गया है। मनोज को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा कुठालगेट का चौकी प्रभारी प्रवीन सैनी को बनाया गया है। इसके अलावा 26 और अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है।
