Uttarakhand

IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, रुड़की : IIT Roorke परिसर में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप […]

Spread the love

प्रयाग भारत, रुड़की : IIT Roorke परिसर में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह रूपा राय अपने आवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। बताया गया है कि वह आईआईटी रुड़की के केमेस्ट्री विभाग के बाहर वाली सड़क पर पहुंची थीं। इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान रूपा राय ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी रुड़की के अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद आईआईटी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की आवाजाही को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

परिसर में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद वाहनों की गति और आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जरूरत पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले भी आईआईटी परिसर में कार की टक्कर से एक छात्रा के घायल होने की घटना सामने आई थी।

रूपा राय की मौत के बाद आईआईटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब परिसर में वाहनों की आवाजाही और गति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *