Uttarakhand

देहरादून में बड़ी कार्रवाई, आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क से संपर्क होने का आरोप है। उत्तराखंड […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क से संपर्क होने का आरोप है।

उत्तराखंड एसटीएफ और थाना प्रेमनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने झाझरा क्षेत्र से विक्रांत कश्यप नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद मामले को गंभीर मानते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

विदेशी हथियार और संदिग्ध चैट्स का खुलासा
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के पास से एक विदेशी पिस्टल बरामद की गई है। इसके अलावा मोबाइल चैट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में कई संदिग्ध बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं।

कोडवर्ड में बातचीत की आशंका
जांच में सामने आया है कि संदिग्ध गतिविधियों को छिपाने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी आधार पर एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

अन्य राज्यों तक फैला हो सकता है नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के तार देश के अन्य राज्यों में हुई कुछ घटनाओं से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही की जाएगी।

पूछताछ जारी, कई एंगल से जांच
फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। उसके संपर्कों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *