देहरादून में पीएम मोदी की बड़ी रैली, चुनाव से पहले ताकत दिखाने की तैयारी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा से […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा से लेकर परिवहन तक हर विभाग एक्टिव मोड में है।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी सबसे पहले उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे करीब 11,970 करोड़ रुपये की लागत से बने 210 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे में तय की जा सकेगी।
हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 1000 मेगावाट क्षमता वाला टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं।
महिंद्रा ग्राउंड में विशाल जनसभा
पीएम मोदी देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका रोड शो भी प्रस्तावित है। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस दौरे को राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
2300 बसों से पहुंचेगी जनता
जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी योजना बनाई है। देहरादून और हरिद्वार से करीब 2300 बसों और मैक्सी वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। इनसे लाभार्थियों, आम जनता और छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में
पीएम के दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं।
- 11 डॉक्टरों की टीमें तैनात रहेंगी
- 3 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध होंगी
- रूट और कार्यक्रम स्थल के पास अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है
सीएम धामी बोले—राज्य को मिलेगी बड़ी सौगात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का राज्य से विशेष लगाव है और इस दौरे में उत्तराखंड को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे शुरू होने से प्रदेश में कनेक्टिविटी और पर्यटन को बड़ा फायदा मिलेगा।