अब फेल होना आखिरी नहीं : उत्तराखंड बोर्ड देगा पास होने के 3 अवसर
प्रयाग भारत, देहरादून : Uttarakhand Board ने 10वीं और 12वीं में फेल हुए छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। इस साल हाईस्कूल में 8610 और इंटरमीडिएट में 14953 छात्र-छात्राएं असफल हुए हैं। ऐसे छात्रों को अब मायूस होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड उन्हें पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन मौके देगा।
बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, 10वीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र इन विशेष परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। पूरे साल में तीन बार यह अवसर दिया जाएगा।
इसके अलावा, जिन छात्रों को लगता है कि उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले हैं, वे अंक सुधार परीक्षा (Improvement Exam) के जरिए अपने नंबर बढ़ा सकते हैं। छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका भी देख सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि बोर्ड जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा और इच्छुक छात्रों से फॉर्म भरवाए जाएंगे।
