Uttarakhand

Laxman Jhula : फर्जी पहचान का खुलासा : बांग्लादेशी नागरिक लंबे समय से भारत में रह रहा था

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, पौड़ी गढ़वाल : Laxman Jhula उत्तराखंड के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत […]

Spread the love

प्रयाग भारत, पौड़ी गढ़वाल : Laxman Jhula उत्तराखंड के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में रह रहे होने पर गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस और अभिसूचना इकाई ने रामझूला रोड स्थित काली मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सनीउर रहमान (39 वर्ष) के रूप में बताई, जो बांग्लादेश के फरीदपुर का निवासी है।

जांच में सामने आया कि वह वर्ष 2016 से बिना वैध वीजा भारत में रह रहा था और उसने दिल्ली के पते पर फर्जी दस्तावेज के जरिए आधार कार्ड बनवाया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक एक्सपायर बांग्लादेशी पासपोर्ट, आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *