Kumari Selja उत्तराखंड कांग्रेस में सक्रियता तेज, कुमारी सैलजा का गढ़वाल मिशन शुरू
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा 6 मई से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा 6 मई से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाना और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करना है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमारी सैलजा 6 मई को ऋषिकेश पहुंचेंगी, जहां से उनके गढ़वाल दौरे की औपचारिक शुरुआत होगी। इसके बाद वह लगातार पांच दिनों तक पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिलों का भ्रमण करेंगी।
जिलेवार कार्यक्रम तय
दौरे के तहत 7 मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
8 मई को प्रदेश प्रभारी रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि पहुंचेंगी, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
9 मई को चमोली जिले के गोपेश्वर स्थित बिरही क्षेत्र में जिला स्तरीय बैठक रखी गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर क्षेत्रीय मुद्दों और संगठन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
धार्मिक कार्यक्रम भी शामिल
दौरे के दौरान कुमारी सैलजा बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन भी करेंगी। 10 मई को वह बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगी और वहां पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह श्रीनगर लौटेंगी।
टिहरी जिले में अंतिम पड़ाव
11 मई को उनका अंतिम कार्यक्रम टिहरी जिले के चंबा में निर्धारित है, जहां जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
राजनीतिक दृष्टि से अहम दौरा
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कि इस दौरे के जरिए जमीनी कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।