Uttarakhand

Almora Road Accident : गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर तीन की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, अल्मोड़ा : Almora Road Accident अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत जाने वाले मार्ग पर हुआ, […]

Spread the love

प्रयाग भारत, अल्मोड़ा : Almora Road Accident अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत जाने वाले मार्ग पर हुआ, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास एक वाहन की नंबर प्लेट सड़क किनारे पड़ी हुई है। आसपास वाहन दिखाई नहीं देने पर कार के खाई में गिरने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही भतरोंजखान पुलिस, SDRF, 108 सेवा, आपदा कंट्रोल, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

रेस्क्यू टीम ने कार सवार तीन लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल, तहसील रानीखेत के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक मंगलवार रात ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत मोर्चरी भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *