India Update

Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, मध्यमग्राम : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर शाम गोली मारकर […]

Spread the love

प्रयाग भारत, मध्यमग्राम : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और राजनीतिक हलचल दोनों बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ अपनी कार में घर के पास मौजूद थे, तभी बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी खबर है। वहीं कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

suvendu adhikari PA murder

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पिछले पांच वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उन्हें उनका बेहद करीबी माना जाता था। हाल के चुनावों में भी वह प्रचार अभियान की अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस इस हत्याकांड की राजनीतिक एंगल से भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *