Uttarakhand Congress PCC List : गणेश गोदियाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी कार्यकारिणी गठन की उम्मीद
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Uttarakhand Congress उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal गुरुवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे, जहां उनकी पार्टी आलाकमान के साथ महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। […]
More On prayagbharat
- NEET UG 2026 : 21 जून को दोबारा आयोजित होगा NEET UG 2026
- UCC लागू होने के बाद पहली FIR, हलाला मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा
- रुद्रपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
- कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, स्कूल के पीछे चल रहा था अवैध कारोबार
- उत्तराखंड में धामी सरकार के बड़े निर्णय, पर्यटन और ऊर्जा बचत पर फोकस
प्रयाग भारत, देहरादून : Uttarakhand Congress उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal गुरुवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे, जहां उनकी पार्टी आलाकमान के साथ महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद लंबे समय से लंबित प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जा सकता है।
गौरतलब है कि गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने करीब 6 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी टीम घोषित नहीं हो पाई है। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष Karan Mahara भी बिना कार्यकारिणी के अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता कि प्रदेश कार्यकारिणी गठन में और देरी हो।
कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गणेश गोदियाल के दिल्ली दौरे के बाद PCC कार्यकारिणी की घोषणा जल्द हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रहा है, ताकि चुनाव से पहले पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
