Uttarakhand

आम तोड़ने को लेकर दो भाइयों में विवाद, मारपीट में दोनों घायल, हायर सेंटर रेफर

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, मटोगी: Matogi कोतवाली क्षेत्र के मटोगी गांव में बगीचे में आम तोड़ने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। झगड़े में दोनों भाई घायल हो गए। […]

Spread the love
प्रयाग भारत, मटोगी: Matogi कोतवाली क्षेत्र के मटोगी गांव में बगीचे में आम तोड़ने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। झगड़े में दोनों भाई घायल हो गए। उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सुखपाल सिंह तोमर, जो बीएसएफ में कार्यरत हैं और वर्तमान में अवकाश पर घर आए हुए हैं, सुबह बगीचे में आम तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई चंदन सिंह भी वहां पहुंच गए। बगीचे के स्वामित्व को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घायल सुखपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई चंदन सिंह और भाभी पिंगला देवी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

दूसरी ओर, चंदन सिंह ने भी अपने छोटे भाई पर गला दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। घटना के बाद उनकी तबीयत भी बिगड़ गई और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें भी बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायतों और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *