रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े 5 शातिर आरोपी, 10.30 लाख के सोने के जेवर बरामद
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटनी जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी रेल भावना […]
More On crime news
- मसूरी में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मोबाइल दुकान में चोरी करते दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया
- कॉर्बेट की ढेला रेंज में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर युवक चढ़ा चौकी की छत पर
- नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाश, कैमरे बंद कर जेवर और नकदी लेकर फरार
- दून अस्पताल में हंगामा: महिला सुरक्षा गार्डों से मारपीट, परिजनों पर मुकदमा दर्ज
- 70 वर्षीय महिला से कुंडल लूटे, घायल हालत में खेत में छोड़कर भागे आरोपी
प्रयाग भारत, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटनी जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी रेल भावना मरावी और डीएसपी रेल विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खंगार, सौरभ कुशवाहा, राहुल ठाकुर और हर्ष खंगार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले आदतन अपराधी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इनमें एक सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की बाली शामिल है। बरामद जेवरों की कुल अनुमानित कीमत 10,30,848 रुपये बताई गई है।
इस मामले में थाना रेल पुलिस कटनी में अपराध क्रमांक 704/2026 के तहत धारा 304(2) और 305(सी) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 679/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी पता लगाने में जुटी है।