पंचकूला में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में घग्गर नदी में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस पर पथराव करने, […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में घग्गर नदी में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस पर पथराव करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस की जिप्सी को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-28 स्थित घग्गर नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग ट्रॉली में खनन सामग्री भरते मिले।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया और ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया। पीछा किए जाने पर उन्होंने रास्ते में खनन सामग्री गिरा दी। आरोप है कि पुलिस द्वारा वाहन रोकने की कोशिश के दौरान ट्रैक्टर से सरकारी जिप्सी को टक्कर मार दी गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और सिपाही अंकित कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में रेफर किया गया।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और माइनिंग एक्ट के तहत चंडीमंदिर थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने गुरजीत सिंह उर्फ बबलू, दीपक और सोनू उर्फ बिहारी के साथ मिलकर अवैध खनन करने की बात स्वीकार करने की जानकारी पुलिस ने दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दो आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध खनन और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।