UJVN बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, 2026-27 बजट और ‘समान वेतन’ प्रस्ताव को मंजूरी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVN) के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव एवं निगम के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाल ही में प्रबंध निदेशक का स्थायी पदभार संभालने […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVN) के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव एवं निगम के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाल ही में प्रबंध निदेशक का स्थायी पदभार संभालने वाले अजय कुमार सिंह ने पहली बार निदेशक मंडल की बैठक में भाग लिया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके साथ ही उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (UPNL) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के लिए शासनादेश के अनुरूप ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
राज्य की ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से बोर्ड ने 81 मेगावाट क्षमता वाली आराकोट-त्यूणी जलविद्युत परियोजना और 600 मेगावाट क्षमता की इच्छाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना के प्रथम चरण से संबंधित सभी आवश्यक स्वीकृतियां जल्द प्राप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसके अलावा 300 मेगावाट क्षमता की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में शियर ज़ोन उपचार से जुड़े अतिरिक्त कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैठक में उत्तराखंड सिंचाई विभाग से हस्तांतरित सौंग पंप्ड स्टोरेज परियोजना की लंबित औपचारिक स्वीकृतियां शीघ्र पूरी कराने के निर्देश भी जारी किए गए।
निदेशक मंडल ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए वहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
बैठक में परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने, ऊर्जा अवसंरचना को सुदृढ़ करने और निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।