इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी के हीरे का हार पहनने वाली घरेलू सहायिका गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : सोशल मीडिया पर बनाई गई एक इंस्टाग्राम रील ने करीब एक साल पुरानी आभूषण चोरी का राज खोल दिया। राजपुर थाना पुलिस ने एक महिला को चोरी के हीरे और सोने के आभूषणों के साथ […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, देहरादून : सोशल मीडिया पर बनाई गई एक इंस्टाग्राम रील ने करीब एक साल पुरानी आभूषण चोरी का राज खोल दिया। राजपुर थाना पुलिस ने एक महिला को चोरी के हीरे और सोने के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पहले पीड़िता के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
पुलिस के अनुसार, आईटी पार्क क्षेत्र निवासी नितिशा वत्स ने 1 जुलाई को राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले उनके घर से हीरे और सोने के कुछ महंगे आभूषण गायब हो गए थे। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद उन्होंने गहने किसी रिश्तेदार को दिए हैं या कहीं सुरक्षित रखकर भूल गई हैं, इसलिए चोरी का संदेह नहीं हुआ।
कुछ दिन पहले पीड़िता के एक परिचित ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक महिला की इंस्टाग्राम रील दिखाई, जिसमें वह हीरे का हार पहनकर वीडियो बना रही थी। पीड़िता ने गौर किया कि रील में दिख रहा हार उनके गायब हुए हार जैसा ही है। जांच करने पर पता चला कि रील बनाने वाली महिला उनके घर में पहले घरेलू सहायिका के रूप में काम कर चुकी थी।
शिकायत मिलने के बाद राजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को जोहड़ी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक हीरे का हार, एक सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने का पेंडेंट बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के दौरान उसने घर में रखे कीमती आभूषण देखे थे। अवसर मिलने पर उसने लॉकर से हीरे और सोने के गहने चुरा लिए। बाद में उसने घर की मालकिन को यह विश्वास दिलाया कि शायद गहने कहीं और रखे गए हैं या किसी परिचित को दिए गए होंगे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के आभूषण बेचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन महंगे होने के कारण उन्हें बेच नहीं सकी। अंततः इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई रील ही उसके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गई। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है और मामले में आगे की जांच जारी है।