Uttarakhand

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में ₹54 लाख गबन का मामला, पूर्व कैशियर गिरफ्तार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, टिहरी : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा में करीब ₹54 लाख के कथित गबन के मामले में पुलिस ने तत्कालीन कैशियर अभिलाष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की […]

Spread the love

प्रयाग भारत, टिहरी : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा में करीब ₹54 लाख के कथित गबन के मामले में पुलिस ने तत्कालीन कैशियर अभिलाष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गबन की गई पूरी धनराशि, उसके फंड फ्लो और मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 30 जून को बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाना छाम में ई-एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि बैंक की आंतरिक ऑडिट और जांच समिति की रिपोर्ट में लगभग ₹54 लाख के गबन का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन कैशियर अभिलाष शर्मा पर आरोप है कि उसने कई खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर और नकली निकासी वाउचर तैयार कर उनके खातों से अवैध रूप से धनराशि निकाली।

शिकायत मिलने के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने बैंक रिकॉर्ड, खाताधारकों के स्टेटमेंट, निकासी वाउचर, वित्तीय लेन-देन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की विस्तार से जांच की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कथित रूप से गबन की गई रकम का एक हिस्सा आरोपी ने अपने बैंक खाते और अपने कुछ रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र में दबिश देकर 2 जुलाई को अभिलाष शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अभिलाष शर्मा मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है या नहीं। पुलिस पूरे वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है ताकि गबन की राशि और उससे जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *