उधम सिंह नगर में स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, दिनेशपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, दिनेशपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान कपिल शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में वह दिनेशपुर के धर्मपुर क्षेत्र में रहकर एक फाइबर कंपनी में काम करते थे। परिवार में वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे कपिल अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें कपिल मृत अवस्था में मिले।
घटना की जानकारी मिलने पर दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि युवक की मौत डूबने, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या किसी अन्य कारण से हुई। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना के समय युवक के साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।