जवाबी फायरिंग में घायल हुआ जितेंद्र चौधरी, दो साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़े
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड अपराधी जितेंद्र चौधरी को जवाबी कार्रवाई […]
More On Breaking News
- Nepal Flood आपदा पर हरिद्वार के संतों की बड़ी पहल, आधे घंटे में जुटाए 38 लाख रुपये
- CM धामी ने 101 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, पशुपालन और गन्ना विभाग में मिली सरकारी नौकरी
- CJP के इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
- Uttarakhand में 6 दिन बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में बरसेगा कहर
- sidcul में युवक-युवती के विवाद के बाद सड़क पर बवाल, लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट का VIDEO वायरल
प्रयाग भारत, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड अपराधी जितेंद्र चौधरी को जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपियों सुमित राठौर और चंदन को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके से हथियार, कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
कई फायरिंग मामलों में वांटेड था जितेंद्र चौधरी
पुलिस के अनुसार जितेंद्र चौधरी जिले में हुई कई चर्चित फायरिंग की घटनाओं में वांछित था। वह 21 जून को गाबा चौक पर हुई फायरिंग का नामजद आरोपी था। इसके अलावा 30 जून की रात ट्राला पर हुई गोलीबारी के मामले में भी उसकी तलाश की जा रही थी। इस घटना में पीलीभीत निवासी शाइस्ता नाम की महिला गोली लगने से घायल हुई थी।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जितेंद्र चौधरी के खिलाफ कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सात मामले उत्तर प्रदेश और तीन मामले उत्तराखंड में दर्ज हैं। लंबे समय से फरार रहने के कारण वह पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, आम के बाग में हुई मुठभेड़
सोमवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जितेंद्र चौधरी अपने दो साथियों के साथ जिले में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर दी।
जब पुलिस ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो तीनों भागकर एक खेत में स्थित आम के बाग में पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, वहां से आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके दोनों साथियों को भी मौके से पकड़ लिया गया।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों और संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।