Uttarakhand

हरियाणा में बेचने जा रहा था गुलदार की खाल, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Summary

Spread the love

Spread the loveख़बर रफ़्तार, पौड़ी गढ़वाल : Uttarakhand के पौड़ी गढ़वाल जिले में वन्यजीव अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। सतपुली थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने […]

Spread the love

ख़बर रफ़्तार, पौड़ी गढ़वाल : Uttarakhand के पौड़ी गढ़वाल जिले में वन्यजीव अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। सतपुली थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने करीब दो वर्ष पहले जंगल में फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था और उसकी खाल को घर में छिपाकर रखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिलेभर में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पोखरी दुधारखाल निवासी संदीप कुमार धस्माना के पास गुलदार की खाल है, जिसे वह हरियाणा में बेचने की तैयारी कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद थाना सतपुली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक टिन के बॉक्स से गुलदार की खाल बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने दो साल पहले शिकार करने और खाल को छिपाकर रखने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने बताया कि गुलदार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित वन्यजीव है। ऐसे वन्यजीव का शिकार करना, उसकी खाल रखना या उसका व्यापार करना गंभीर और दंडनीय अपराध है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पौड़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीवों के अवैध शिकार, तस्करी या वन्यजीव अंगों के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *