पेपर लीक आंदोलन में शामिल हुआ उत्तराखंड का सिपाही, वायरल हुआ बयान
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Uttarakhand दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। शेर सिंह […]
More On Breaking News
- Nepal Flood आपदा पर हरिद्वार के संतों की बड़ी पहल, आधे घंटे में जुटाए 38 लाख रुपये
- CM धामी ने 101 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, पशुपालन और गन्ना विभाग में मिली सरकारी नौकरी
- CJP के इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
- Uttarakhand में 6 दिन बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में बरसेगा कहर
- sidcul में युवक-युवती के विवाद के बाद सड़क पर बवाल, लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट का VIDEO वायरल
प्रयाग भारत, देहरादून : Uttarakhand दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। शेर सिंह नाम के इस पुलिसकर्मी ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के बीच अपनी बात रखी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
आंदोलन के दौरान शेर सिंह ने कहा कि देशभर के युवा अपने भविष्य को लेकर सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं और उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में कई पुलिसकर्मी युवाओं के समर्थन में हैं और जरूरत पड़ने पर नौकरी छोड़कर आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
सिपाही ने यह भी कहा कि जब प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर बल प्रयोग हुआ, तब वे ड्यूटी पर तैनात थे और इस घटना से वे भावनात्मक रूप से आहत हुए। उनके इस बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, सार्वजनिक मंच से दिए गए उनके कुछ बयान काफी विवादित माने जा रहे हैं। इन बयानों के बाद पुलिस विभाग में मामले को लेकर गंभीरता से चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विभाग की ओर से उनके खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई की गई है या नहीं।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक बहस जारी है। उत्तराखंड पुलिस के इस जवान की आंदोलन में मौजूदगी और उनके बयान ने पूरे घटनाक्रम को नई दिशा दे दी है।