मसूरी में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मोबाइल दुकान में चोरी करते दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, मसूरी : Operation Prahar देहरादून पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मॉल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने […]
More On crime news
- कॉर्बेट की ढेला रेंज में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर युवक चढ़ा चौकी की छत पर
- नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाश, कैमरे बंद कर जेवर और नकदी लेकर फरार
- दून अस्पताल में हंगामा: महिला सुरक्षा गार्डों से मारपीट, परिजनों पर मुकदमा दर्ज
- 70 वर्षीय महिला से कुंडल लूटे, घायल हालत में खेत में छोड़कर भागे आरोपी
- फर्जी IPS बनकर लोगों को ठगने का आरोप, दिल्ली से गिरफ्तार हुआ यशोवर्धन
प्रयाग भारत, मसूरी : Operation Prahar देहरादून पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मॉल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सीज कर दी है।
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान और रात्रि गश्त लगातार चल रही है। इसी अभियान के तहत सोमवार तड़के मसूरी कोतवाली पुलिस मॉल रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मस्जिद वाली गली में स्थित स्टार मोबाइल दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को चारों ओर से घेर लिया और अंदर घुसकर दो युवकों को चोरी करते हुए पकड़ लिया। मौके से विभिन्न कंपनियों के नए, पुराने और मरम्मत के लिए आए कुल नौ मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज़, दुकान का ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। यात्रा के दौरान उनके पास मौजूद पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। उनका कहना था कि लगातार पुलिस की रात्रि गश्त और चेकिंग के कारण पहले उन्हें मौका नहीं मिल पाया। सोमवार तड़के जैसे ही उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर चोरी शुरू की, पुलिस ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह (38) निवासी जिला संगरूर और तरणप्रीत सिंह (30) निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।