चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : चकराता तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। दुनुवां गांव से सहिया की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से […]
More On Breaking News
- Nepal Flood आपदा पर हरिद्वार के संतों की बड़ी पहल, आधे घंटे में जुटाए 38 लाख रुपये
- CM धामी ने 101 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, पशुपालन और गन्ना विभाग में मिली सरकारी नौकरी
- CJP के इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
- Uttarakhand में 6 दिन बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में बरसेगा कहर
- sidcul में युवक-युवती के विवाद के बाद सड़क पर बवाल, लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट का VIDEO वायरल
प्रयाग भारत, देहरादून : चकराता तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। दुनुवां गांव से सहिया की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे वाली सड़क पर पलट गई। हादसे के समय कार में चालक अकेला सवार था।
जानकारी के अनुसार, जगमोहन (24 वर्ष) पुत्र नानूराम, निवासी दुनुवां गांव, सुबह करीब 7 बजे अपनी अल्टो कार (UK11A-6727) से सहिया की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही विजय सिंह तोमर, प्रेम सिंह तोमर, रितेश, धरमू, सुखिया, संजय, रमेश सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल जगमोहन को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहिया पहुंचाया।
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सरिता धारिया ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दुनुवां गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।