Uttarakhand

रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, रुड़की : हरिद्वार जिले के रुड़की में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज के पास हुआ, जहां एक कंपनी […]

Spread the love

प्रयाग भारत, रुड़की : हरिद्वार जिले के रुड़की में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज के पास हुआ, जहां एक कंपनी की कर्मचारियों को ले जा रही बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।

मजदूरी पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर रोज की तरह सुबह बाइक से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान कोर कॉलेज के समीप तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

बस चालक हिरासत में, जांच जारी

सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दोनों मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान महबूब (45 वर्ष) निवासी बेलड़ा, रुड़की और राशिद निवासी मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *