चमोली टनल हादसा : मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, देहरादून : चमोली में 13 अगस्त को हुए निर्माणाधीन टनल हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों और […]
More On prayag bharat
- Dehradun Crime: रिटायरमेंट सिटी में बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल, 453 अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिक पुलिस रिकॉर्ड में
- Munsiyari News: 2650 मीटर की ऊंचाई पर दिखा अति दुर्लभ रेड हेडेड वल्चर, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
- Virat Kohli Premanand Maharaj से मिलने के लिए मिले थे ₹5 करोड़? प्रवक्ता ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
- Bahedi से पिथौरागढ़ तक ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; नशीले इंजेक्शन और स्मैक बरामद
- Almora में फर्जी UTET प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले 3 शिक्षकों की सेवा समाप्त, पुलिस को तहरीर
प्रयाग भारत, देहरादून : चमोली में 13 अगस्त को हुए निर्माणाधीन टनल हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों और गंभीर रूप से घायलों को अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इस संबंध में जानकारी दी गई है।
पत्र के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राहत राशि सीधे संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
जिलाधिकारी को ऑनलाइन विवरण दर्ज करने के निर्देश
प्रधानमंत्री कार्यालय ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को हादसे में प्रभावित लोगों की आवश्यक जानकारी ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों से जुड़े प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी होगी राशि
पीएमएनआरएफ से सहायता राशि जारी करने के लिए मृतकों के परिजनों और घायलों की जरूरी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बैंक खातों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जिलाधिकारी कार्यालय को इस पूरी प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से स्वीकृत यह आर्थिक सहायता टनल हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए राहत के तौर पर दी जा रही है।