चमोली टनल हादसा : मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : चमोली में 13 अगस्त को हुए निर्माणाधीन टनल हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों और गंभीर […]
More On prayag bharat
- देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत; 6 घायलों का अस्पताल में इलाज
- 13 साल पहले हो चुकी थी मौत, 2026 में बना दिया Power of Attorney ! राजपुर रोड जमीन मामले में केस दर्ज
- pipalkoti टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा
- कांवड़ मेले में रेलवे की बल्ले-बल्ले, 10 करोड़ की कमाई; रोडवेज को 40 लाख का घाटा
- 97 दिन रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई सकुशल लौटे घर, CM धामी के हस्तक्षेप से हुई वापसी
प्रयाग भारत, देहरादून : चमोली में 13 अगस्त को हुए निर्माणाधीन टनल हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों और गंभीर रूप से घायलों को अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इस संबंध में जानकारी दी गई है।
पत्र के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राहत राशि सीधे संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
जिलाधिकारी को ऑनलाइन विवरण दर्ज करने के निर्देश
प्रधानमंत्री कार्यालय ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को हादसे में प्रभावित लोगों की आवश्यक जानकारी ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों से जुड़े प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी होगी राशि
पीएमएनआरएफ से सहायता राशि जारी करने के लिए मृतकों के परिजनों और घायलों की जरूरी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बैंक खातों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जिलाधिकारी कार्यालय को इस पूरी प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से स्वीकृत यह आर्थिक सहायता टनल हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए राहत के तौर पर दी जा रही है।