सुरेंद्र कोली की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने हरिद्वार पहुंचकर साधी चुप्पी; निष्पक्ष जांच की मांग
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : निठारी कांड के मामले में बरी हो चुके सुरेंद्र कोली का शव हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को उसके परिजन हरिद्वार पहुंचे। […]
More On prayag bharat
- CM Dhami ने 10,709 निर्माण श्रमिकों को दी 18.49 करोड़ की सहायता, खातों में DBT से पहुंची रकम
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव, 6 लाख दीपों से बनेगा विशाल पोर्ट्रेट
- रुड़की से चमोली तक आपदा पर नजर, खतरे से एक घंटे पहले अलर्ट देगा CBRI का सिस्टम
- Haridwar में घरेलू विवाद बना खूनी वारदात, बड़े बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से किया हमला; मौत
- जनगणना 2027 : उत्तराखंड में 1 दिसंबर से होगी आबादी की गणना, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना
प्रयाग भारत, हरिद्वार : निठारी कांड के मामले में बरी हो चुके सुरेंद्र कोली का शव हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को उसके परिजन हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
नारायण सिंह रावत ने सुरेंद्र कोली की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े कई सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकता है।
स्थानीय स्तर पर साजिश की आशंका जताई
नारायण सिंह रावत ने मौत को लेकर संदेह जताते हुए स्थानीय स्तर पर किसी साजिश की आशंका भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए, ताकि मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।
हालांकि, रावत ने सुरेंद्र कोली की मौत को निठारी कांड से जोड़ने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान घटना की जांच के आधार पर ही स्थिति साफ होनी चाहिए।
परिजन मीडिया से रहे दूर
सुरेंद्र कोली के तीन भाई हरीश कोली, चंदन और आनंद के साथ उसका बेटा शिवम भी हरिद्वार पहुंच चुका है। परिवार के सदस्य जिला अस्पताल परिसर में मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से दूरी बनाए रखी।
परिजनों ने मामले में मीडिया की दखलअंदाजी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की और फिलहाल घटना पर कोई सार्वजनिक बयान देने से इनकार किया।
डॉक्टरों के पैनल से होगा पोस्टमार्टम
सुरेंद्र कोली के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी किए जाने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर ही किया जाएगा।
पुलिस जांच से साफ होगी मौत की वजह
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल मौत की परिस्थितियों को लेकर अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।