Haridwar में युवक को मारने आए हमलावरों ने चलाई गोली, बीच में आई युवती को लगी; AIIMS रेफर
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : Haridwar शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोली युवक के साथ रह रही […]
More On Haridwar
- Haridwar में घरेलू विवाद बना खूनी वारदात, बड़े बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से किया हमला; मौत
- haridwar में 11 माह की बच्ची लापता, नशेड़ी के कब्जे से सकुशल बरामद
- कुंभ से पहले हरिद्वार का नया लुक, ओम पुल के पास स्थापित हुई विशाल शिव प्रतिमा
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- Haridwar रील के चक्कर में गंगा में उतारी थार, बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें
प्रयाग भारत, हरिद्वार : Haridwar शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा लगी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
अंश के घर पहुंचे थे हमलावर
पुलिस के मुताबिक, युवती राजीव नगर की रहने वाली है और हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है। बताया गया है कि वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, अंश के खिलाफ पहले से कुछ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। शुक्रवार रात कुछ युवक कथित तौर पर अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे थे।
फायरिंग के दौरान युवती को लगी गोली
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई। इसी दौरान युवती बीच में आ गई और गोली उसके बाजू में लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
आरोपी की तलाश में पुलिस
सीओ सिटी सिसुपाल सिंह नेगी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली चलने से युवती घायल हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।