Uttarakhand

उत्तराखंड वित्त विभाग में तीन अधिकारियों के प्रभार बदले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल सिंह तोमर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तीनों अधिकारियों को अपने नए प्रभार का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गंगा प्रसाद को फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स का प्रभार

आदेश के अनुसार गंगा प्रसाद को निदेशक, विभागीय लेखा, उत्तराखंड देहरादून के पद से हटाकर निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून का मूल प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उनके पास अपर सचिव, वित्त विभाग, उत्तराखंड शासन का अतिरिक्त प्रभार भी बना रहेगा।

हर सिंह बोनाल को प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र की जिम्मेदारी

हर सिंह बोनाल को निदेशक, पं. टी.ओ. सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा उनके पास पहले से मौजूद अपर निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, देहरादून समेत अन्य अतिरिक्त प्रभार भी यथावत रहेंगे।

जयपाल सिंह तोमर बने निदेशक, विभागीय लेखा

वहीं जयपाल सिंह तोमर को निदेशक, विभागीय लेखा, उत्तराखंड, देहरादून का मूल प्रभार सौंपा गया है। उनके अतिरिक्त प्रभार में वित्त निदेशक, पेयजल निगम, देहरादून के साथ उत्तराखंड मेट्रो और नमामि गंगे से संबंधित वित्तीय दायित्व भी शामिल हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

शासन ने तीनों अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय ज्ञाप में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए अधिकारियों को अलग से कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *