Uttara Pradesh

लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का बड़ा दावा, योगी सरकार के मंत्री को लेकर कही ये बात

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, सलेमपुर। सलेमपुर लोक सभा सीट (Salempur Lok Sabha Seat) पर भाजपा से लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाले निवर्तमान सांसद रविन्दर कुशवाहा ने अपनी हार का जिम्मेदार बलिया के जिलाध्यक्ष संजय यादव व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम […]

Spread the love

प्रयागभारत, सलेमपुर। सलेमपुर लोक सभा सीट (Salempur Lok Sabha Seat) पर भाजपा से लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाले निवर्तमान सांसद रविन्दर कुशवाहा ने अपनी हार का जिम्मेदार बलिया के जिलाध्यक्ष संजय यादव व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को बताया है। इस तरह का आरोप-प्रत्यारोप इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

कुशवाहा ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव मुद्दा विहीन चुनाव हुआ और इस चुनाव में कोई मुददा नहीं बन पाया, यही कमी रह गई और उत्तर प्रदेश में इसलिए ऐसा खराब परिणाम आया। उधर, बलिया जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई। तीन बार लगातार पूरी रिंग बजती रही, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।

निवर्तमान सांसद रविन्दर कुशवाहा के आरोप पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। जीत -हार की समीक्षा केंद्रीय टीम कर रही है। वह खुद ही पता करेगी कि हार किस वजह से हुई है। -विजय लक्ष्मी गौतम, राज्य मंत्री

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *