कल्लाकुरिची में जहरीली शराब सप्लाई करने वाला मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत
प्रयागभारत, नई दिल्ली। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने चिन्नादुरई नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पुलिस का मानना है कि इसी शख्स ने जहरीली शराब की सप्लाई की थी।
गौरतलब है कि कल्लाकुरिची में अब तक 50 से अधिक लोग मेथनॉल युक्त शराब पीने से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं तकरीबन 117 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मामले को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।
