दिल्ली: के दयालपुर मदरसे में पांच साल के लड़के की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, दिल्ली: दयालपुर में एक मदरसे में पढ़ रहे पांच वर्षीय लड़के की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग नौ बजकर 52 […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, दिल्ली: दयालपुर में एक मदरसे में पढ़ रहे पांच वर्षीय लड़के की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग नौ बजकर 52 मिनट पर ब्रजपुरी मदरसे में लड़के की मौत की सूचना मिली। लड़के की गर्दन, पेट और कमर पर फफोले पाए गए थे। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे लड़के की मां को सूचित किया गया कि उसका बेटा बीमार है। वह उसे ब्रजपुरी के एक निजी अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला अपने बेटे के शव के साथ मदरसा लौटीं। वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने सड़क पर शव रखकर मदरसा प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर ले जाया गया। पुलिस ने मामले की उचित जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग वहां से हटे। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले पांच महीने से इस मदरसे में पढ़ रहा था। बच्चे के पिता उत्तर प्रदेश में रहते हैं और महीने में एक बार दिल्ली आते हैं। दंपति के दो और बच्चे भी हैं— एक 10 साल का लड़का और एक आठ साल की लड़की, जो अपनी मां के साथ रहती हैं।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि शव की प्रारंभिक जांच में गर्दन, पेट और कमर पर बड़ी संख्या में छाले पाए गए हैं। हाजी दीन मोहम्मद मदरसा का प्राचार्य है, जहां करीब 250 लड़के पढ़ते हैं, जिनमें से 150 मुख्यतः उत्तर प्रदेश से हैं। पोस्टमार्टम के बाद और जानकारियां सामने आएंगी और मामले की जांच जारी है।