विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या की साजिश रच रहे
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बहराइच: यूपी में बहराइच के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने गनर से अपनी जान का खतरा बताते हुए अपने दोनों गनर पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि सिपाही आनंद राय और […]
More On prayagbharat
- ‘आम लोग त्रस्त हैं’-महंगाई के खिलाफ हरीश रावत का मौन प्रदर्शन
- 11 मंत्रियों को जिलों की कमान, अब ऐसे होगा उत्तराखंड का विकास
- उत्तराखंड में ब्लैक आउट की तैयारी, एक घंटे क्यों गुल होगी बिजली?
- एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई
- क्लब में DJ को लेकर विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट
प्रयाग भारत, बहराइच: यूपी में बहराइच के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने गनर से अपनी जान का खतरा बताते हुए अपने दोनों गनर पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि सिपाही आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और कभी भी उनकी गोली मारकर हत्या की जा सकती है। विधायक की तहरीर पर थाना हरदी में 350 व 351(3) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर में विधायक ने कहा है कि मेरे गनर के रूप में नियुक्त आनंद राय ने 28 अगस्त को हरदी थाना परिसर में मेरे खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था और गोली मारने की धमकी दी थी। वहां पर मौजूद अबुल खान भी उसकी हां में हां मिला रहा था। उन्होंने कहा कि यदि थाने में ही विधायक की हत्या की साजिश रची जाएगी तो जनता कहां सुरक्षित रहेगी। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
