उत्तरकाशी जिले में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने मंगलवार को फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मोरी के पुलिस थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने मंगलवार को फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मोरी के पुलिस थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि निशु कुमार (29) का शव सुबह किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि कुमार की कुछ माह पूर्व ही मोरी में तैनाती हुई थी।
पुलिस को कुमार के कमरे से आत्महत्या से पूर्व लिखा एक पत्र भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने अपने इस कदम के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगी कि वह उनका ख्याल नहीं रख पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौहान ने बताया कि कुमार हरिद्वार जिले के मंगलौर के निवासी थे। चौहान ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।