बागेश्वर: खेत में काम कर रही मां और उसके बेटे को जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार को खेत में काम कर रही मां और उसके मासूम बेटे को जंगली जानवर सूअर ने हमला कर घायल कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर ग्राम कलाग पट्टी तुपेड़ निवासी […]
More On prayagbharat
- डांस टीचर हत्याकांड में 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की तलाश
- ‘कर्ज के बोझ तले दब रहा है उत्तराखंड’-यशपाल आर्य का तीखा बयान
- राज्य के विकास और जनहित योजनाओं पर सरकार ने रखा विस्तृत रोडमैप
- वाराणसी कैंट स्टेशन पर 3.54 करोड़ का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- गैस कीमतों पर विपक्ष का हल्ला बोल, यूकेडी नेता गिरफ्तार
प्रयाग भारत, बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार को खेत में काम कर रही मां और उसके मासूम बेटे को जंगली जानवर सूअर ने हमला कर घायल कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर ग्राम कलाग पट्टी तुपेड़ निवासी ललित मोहन पांडे की पत्नी कमला देवी (38) तथा पुत्र दीपक पांडे (8) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार दोनों घायलों को 108 आपातकालीन सेवा द्वारा बागेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
