बदायूं: सड़क हादसे में बेटे की मौत, सदमे में आई मां की इलाज के दौरान मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उघैती: सड़क हादसे में बेटे की मौत से सदमे में आई उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, उघैती: सड़क हादसे में बेटे की मौत से सदमे में आई उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी कृष्ण मुरारी (22) पुत्र घनश्याम जिले से बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। 12 मई को उनकी शादी होनी थी। वह होली और शादी की तैयारी के लिए गांव आए थे। शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन होली के दिन कोतवाली बिसौली क्षेत्र में रानेट चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। होली की खुशी मातम में बदल गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की लेकिन पुलिस वाहन की तलाश अभी तक नहीं कर सकी।
जवान बेटे की मौत पर घनश्याम दास व वीरा देवी बदहवास हो गए थे। मां वीरा देवी को ऐसा सदमा लगा कि लगातार उनके तबीयत खराब रही। परिजनों ने अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान वीरा देवी ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में चीत्कार मच गया।