बदायूं: सड़क हादसे में बेटे की मौत, सदमे में आई मां की इलाज के दौरान मौत
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, उघैती: सड़क हादसे में बेटे की मौत से सदमे में आई उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा। मौत के बाद परिवार में कोहराम […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, उघैती: सड़क हादसे में बेटे की मौत से सदमे में आई उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी कृष्ण मुरारी (22) पुत्र घनश्याम जिले से बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। 12 मई को उनकी शादी होनी थी। वह होली और शादी की तैयारी के लिए गांव आए थे। शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन होली के दिन कोतवाली बिसौली क्षेत्र में रानेट चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। होली की खुशी मातम में बदल गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की लेकिन पुलिस वाहन की तलाश अभी तक नहीं कर सकी।
जवान बेटे की मौत पर घनश्याम दास व वीरा देवी बदहवास हो गए थे। मां वीरा देवी को ऐसा सदमा लगा कि लगातार उनके तबीयत खराब रही। परिजनों ने अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान वीरा देवी ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में चीत्कार मच गया।