भामा गांव के तिमंजिला मकान में लगी भीषण आग…वृद्धा की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, पिथोरागढ़: गांव में किशन सिंह का तिमंजिला मकान एकांत में है। घर में बीमार वृद्धा के अलावा कोई नहीं था। अचानक घर में आग लग गई और वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। तहसील मुख्यालय से […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, पिथोरागढ़: गांव में किशन सिंह का तिमंजिला मकान एकांत में है। घर में बीमार वृद्धा के अलावा कोई नहीं था। अचानक घर में आग लग गई और वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई।
तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर भामा गांव के एक घर में लगी आग में बीमार वृद्धा की जिंदा जलने से मौत हो गई। अग्निकांड में सोने के गहने और नकदी सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
गांव में किशन सिंह का तिमंजिला मकान एकांत में है। सोमवार शाम को वह पूजा में शामिल होने गए थे। उसकी पत्नी कमला देवी घास काटने जंगल गई हुई थी। घर में उनकी बीमार मां अनुली देवी (75) सो रहीं थीं। इसी दौरान घर में आग लग गई। गांव की युवती उमा मेहरा ने शाम पांच बजे मकान से धुआं उठता देखकर ग्रामीणों को बताया।
जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक घर की तीसरी मंजिल जल चुकी थी। कमरे से वृद्धा का जला हुआ शव मिला। परिजनों के अनुसार आग में पांच तोला सोना, 50,000 की नकदी और जरूरी कागजात नष्ट हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
प्रशासक मंगल सिंह की सूचना पर गंगोलीहाट थाना पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी गंगोलीहाट ले जाया गया। किशन सिंह का परिवार सदमे में है। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कही है।