चंपावतः बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही, चीन महिला को भेजा नेपाल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, चंपावतः बिना वीजा के संन्यासिनी के भेष में नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही चीन की एक महिला को एसएसबी की मदद से पकड़ लिया गया और पूछताछ के बाद उसे वापस नेपाल भेज […]
More On prayagbharat
- अकेली महिलाओं को सुनसान रास्तों पर लिफ्ट देने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
- परिवारों का आरोप-बेटे सुरक्षित हैं, लेकिन वापसी के साधन नहीं
- आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा जूता-चप्पल और अन्य सामान जलकर राख
- आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार की मौके पर मौत
- ऑटो चालक और उसके दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया
प्रयाग भारत, चंपावतः बिना वीजा के संन्यासिनी के भेष में नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही चीन की एक महिला को एसएसबी की मदद से पकड़ लिया गया और पूछताछ के बाद उसे वापस नेपाल भेज दिया गया।
चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने यहां बताया कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक दल को गश्त के दौरान बुधवार रात दो बजे संन्यासिनी के भेष में एक महिला नेपाल की तरफ से भारतीय सीमा की ओर आती दिखी। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट के आधार पर उसकी पहचान चीनी नागरिक यांग क्यूहान (30) के रूप में हुई। गणपति ने बताया कि क्यूहान ने सिर पर ओम नम: शिवाय लिखा साफा पहना हुआ था।
जबकि उसके गले में रुद्राक्ष की माला थी। वह सफेद धोती पहने हुए थी। वैधानिक कार्रवाई के बाद महिला को भारतीय अप्रवासन विभाग को सौंप दिया गया। जहां से उसे नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जरिए वापस नेपाल भेज दिया गया।
वहीं, एसएसबी की 57 वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि भारत—नेपाल सीमा पर चौबीस घंटे निगरानी रहती है। जिससे कोई भी अवांछनीय तत्व प्रवेश न कर सके।
