पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, दिल्ली :सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कदम सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा सकता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं […]
More On prayagbharat
- Bhagat Singh Koshyari उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्म भूषण, जनसेवा और राजनीति में दिया बड़ा योगदान
- भारत-चीन सीमा के हर्षिल पोलिंग बूथ का निरीक्षण करेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- स्कूल से निकलीं 3 छात्राएं रहस्यमयी ढंग से गायब, रुद्रपुर में हड़कंप
- मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा शिकंजा, पूर्व पुलिस अधिकारी के करीबी भी रडार पर
- Ghaziabad Car Fire शास्त्री नगर ब्लॉक D में अचानक धू-धूकर जली कार, जांच में जुटी पुलिस
प्रयाग भारत, दिल्ली :सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कदम सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा सकता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि याचिका दायर करने से पहले मामले की संवेदनशीलता को समझना चाहिए था।
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “यह एक ऐसा समय है जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। ऐसे में सुरक्षा बलों का मनोबल न गिराएं। इस मुद्दे की संवेदनशीलता को समझें।” याचिका में पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग बनाने की मांग की गई थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा- “हम कब से जांच के विशेषज्ञ हो गए? आप एक रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज से जांच कराने को कह रहे हैं, जबकि वे तो केवल मामलों का फैसला कर सकते हैं। हमसे ऐसा आदेश पारित करने को मत कहिए।”
