टाटा संस अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक ट्रस्ट बनाने के लिए बोर्ड की मंजूरी
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, नई दिल्ली: टाटा संस अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक ट्रस्ट बनाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मांग रहा है. 12 जून की घटना के […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, नई दिल्ली: टाटा संस अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक ट्रस्ट बनाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मांग रहा है. 12 जून की घटना के बाद पहली बोर्ड बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह नेतृत्व को इस विचार के बारे में बताया.
दुर्घटना से प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए टाटा समूह के उठाए गए कदमों के बारे में निदेशक मंडल को जानकारी देते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि वह राहत उपायों को तेजी से लागू करने के लिए एयर इंडिया के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
इस दुखद घटना में 270 से अधिक लोगों की जान चली गई जब लंदन जाने वाला दुर्भाग्यपूर्ण विमान (AI-171) उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
इकनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रस्ट की स्थापना के लिए टाटा संस 500 करोड़ रुपये के अनुमानित आवंटन के साथ मंजूरी मांग रहा है.टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी ने पहले दो अलग-अलग ट्रस्ट स्थापित करने पर विचार किया था. एक पूरी तरह से भारतीय नागरिकों के परिवारों के लिए और दूसरा विदेशी नागरिकों के लिए.
रिपोर्ट के अनुसार इस पैसे का यूज 271 पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने, चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ प्रभावित मेडिकल स्कूल – बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के मरम्मत के लिए किया जाएगा.
इस पहल का नेतृत्व टाटा मोटर्स समूह के सीएफओ पीबी बालाजी कर रहे हैं . समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टाटा संस अपने बहुलांश शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के साथ मिलकर इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए राहत प्रयासों को आगे बढ़ाएगा.